फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT3: थप्पड़ जड़ने के बाद विशाल का नाम नहीं सुनना चाहते अरमान मलिक, कृतिका को लगाई डांट

Thu, 11 Jul 2024 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। साथ ही महज दो सप्ताह के भीतर ही इसमें हिंसा की वारदात भी देखी जा चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के उत्साही दर्शकों ने एक चौंकाने वाली घटना देखी, जब अरमान मलिक ने अपनी पत्नी कृतिका मलिक के कमेंट पर विशाल पांडे को टेलीविजन पर थप्पड़ मार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरमान मलिक और पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
हालांकि इस घटना को कई दिन हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि शो में यह मामला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। शो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कृतिका मलिक समेत कुछ कंटेस्टेंट्स ने इसी वजह से विशाल को नॉमिनेट किया। अरमान मलिक ने यह भी कहा कि विशाल की वजह से घर की लड़कियों ने अपने हिसाब से कपड़े पहनना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अरमान मलिक, पायल और कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
नॉमिनेशन के बाद, कृतिका, अरमान, सना मकबूल और चंद्रिका दीक्षित सभी इस विषय पर चर्चा करते हुए देखे गए, जिसके दौरान अरमान ने कृतिका से इस विषय पर आगे चर्चा न करने के लिए कहा और कहा कि दर्शक सोचेंगे कि वे 'महिला कार्ड' खेल रहे हैं। इसके बाद कृतिका ने भी पति की बात मानी और विशाल को लेकर आगे कोई कमेंट नहीं किया।

4 of 5
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
अरमान ने यह भी कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है जब इस विषय को बार-बार लाया जाता है और कृतिका उनकी पत्नी हैं और यह विषय अब उन्हें प्रभावित करता है। आखिरकार सभी ने अरमान की बातों पर सहमति जताई और इस विषय को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी 3-मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, बता दें कि मुनीशा खटवानी घर से बेघर हो गई हैं।  घरवालों ने सना सुल्तान और मुनीषा में से सना को सुरक्षित किया, जिसकी वजह से मुनीशा घर से बेघर हो गईं।

Taha Shah Met Tom Cruise: अपने 'लाइफलॉन्ग आइडल' टॉम क्रूज से मिले ताहा शाह बदुशा, फैनबॉय मोमेंट किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें