भारतीय टेलीविजन का सबसे मशहूर शो बिग बॉस नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच हाजिर होने वाला है। 6 अक्टूबर से इसका 18वां सीजन शुरू होने जा रहा है। दर्शक बड़ी ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। रविवार को शो का प्रीमियर होगा। हर बार की तरह इस बार भी अपने दर्शकों के मनोरंजन का यह पूरा इंतजाम शो ने कर रखा है। कुछ दिन पहले इसका एक प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें इसके थीम का खुलासा हुआ था। ‘बिग बॉस 18’ भविष्य और एआई के थीम पर आधारित होगा। इस सीजन में बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री समीरा रेड्डी भी नजर आएंगी। समीरा लगभग 11 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। समीरा के करोड़ों फैंस हुआ करते थे, हालांकि अपने करियर के पीक पर शादी करने के बाद वह अचानक से फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। अब वह ‘बिग बॉस 18’ में दिखाई देंगी। यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी की बात है कि वह एक बार फिर से अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देख सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम @reddysameera
भारतीय टेलीविजन का सबसे मशहूर शो बिग बॉस नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच हाजिर होने वाला है। 6 अक्टूबर से इसका 18 वां सीजन शुरू होने जा रहा है। दर्शक बड़ी ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। रविवार को शो का प्रीमियर होगा। हर बार की तरह इस बार भी अपने दर्शकों के मनोरंजन का यह पूरा इंतजाम शो ने कर रखा है। कुछ दिन पहले इसका एक प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें इसके थीम का खुलासा हुआ था। ‘बिग बॉस 18’ भविष्य और एआई के थीम पर आधारित होगा। इस सीजन में बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री समीरा रेड्डी भी नजर आएंगी। समीरा लगभग 11 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। समीरा के करोड़ों फैंस हुआ करते थे, हालांकि अपने करियर के पीक पर शादी करने के बाद वह अचानक से फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। अब वह ‘बिग बॉस 18’ में दिखाई देंगी। यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी की बात है कि वह एक बार फिर से अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देख सकेंगे।
अभिनेत्री सबसे पहले पंकज उदास की गजल ‘और आहिस्ता’ के म्यूजिक वीडियो में साल 1997 में नजर आई थीं। अपनी डेब्यू फिल्म से ही समीरा दर्शकों के दिल पर छा गईं। समीरा ने 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'वन टू थ्री', 'आक्रोश' और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
5 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम @reddysameera
अभिनेत्री को आखिरी बार साल साल 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चक्रव्यूह' में देखा गया था। वहीं, वह साल 2013 में आखिरी बार कन्नड़ फिल्म 'वराधानायाका' में नजर आईं। जब वह अपने करियर के पीक पर चल रही थीं, तब उन्होंने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली और फिर फिल्मी पर्दे से एक दम से गायब हो गईं। 41 की उम्र में वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में आईं।