फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: मनारा के समर्थन में आईं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, वीडियो के जरिए बढ़ाया अभिनेत्री का हौसला

Sat, 20 Jan 2024 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधु चोपड़ा, मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में हमेशा ही हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिलते हैं। अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच आक्रामक बहस भी हो जाती है। जैसे-जैसे यह शो खत्म होने के करीब आ रहा है, घर में प्रतियोगियों के बीच नोंक झोंक बढ़ती चली जा रही है। इस शो में मनारा चोपड़ा फाइनल वीक में पहुंचने में सफल रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक वीडियो साझा कर उनका समर्थन कर उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कहा है।
Katrina Kaif: किरदारों में विविधता चाहती हैं कैटरीना कैफ, नेगेटिव भूमिका अदा करने की जताई इच्छा

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को मनारा चोपड़ा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में मधु को एक अन्य महिला के साथ खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो में मधु चोपड़ा ने कहा, “मनारा बधाई हो। आप फाइनल के करीब पहुंच गई हैं। मुझे आप पर गर्व है। हिम्मत बनाए रखें। आप एक चोपड़ा गर्ल हैं और आप वास्तव में मजबूत हैं। शुभकामनाएं।"
विज्ञापन

3 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिख रही दूसरी महिला ने भी मनारा की हौसला अफजाई की। उन्होने कहा कि आप मजबूत हैं और आप यह कर सकती हैं। मैं आपको शीर्ष पर देखना चाहती हूं। क्लिप अंत में  मधु कहती हैं, “मन्नारा आप पर गर्व है। मजबूत रहें और मुस्कुराती रहें। हम आपसे प्यार करते हैं।"

4 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक टास्क के दौरान विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली थी, जिसमें मनारा ने भी स्टैंड-अप कॉमेडियन की टीम में थीं। लड़ाई के दौरान देखते ही देखते पूरा घर शामिल हो गया और अंकिता लोखंडे मनारा पर भड़क गईं। ईशा मालविया और आयशा खान भी इसमें कूद पड़ीं और मनारा के खिलाफ कुछ भद्दी टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और अंकिता, ईशा और आयशा को असभ्य करार दिया। एक रिपोर्ट की मानें तो मधु चोपड़ा ने लिखा, “हे भगवान! वे असभ्य व्यवहार कर रहे हैं''। अंबाला की रहने वाली मनारा चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। उनकी मां, जो पेशे से एक आभूषण डिजाइनर हैं, परिणीति और प्रियंका के पिता की बहन हैं। जबकि मन्नारा के पिता एक वकील हैं, उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम मिताली है। मनारा ने अब तक कई तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
Tanishaa Mukerji: 'एनिमल' की आलोचनाओं के बीच तनीषा मुखर्जी ने बताया इसे महिलावादी फिल्म, समर्थन में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें