फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: इन सितारों ने राम मंदिर निर्माण में यूं दिया योगदान, किसी ने ईंट तो किसी ने दान में दिए पैसे

Sat, 20 Jan 2024 03:24 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सितारों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। भगवान राम के मंदिर निमार्ण के लिए कई सितारों ने अपना योगदान किया है। कई सितारों ने मंदिर निमार्ण के लिए पैसे तो किसी ने ईंट दान में दी हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
राम मंदिर निर्माण में सितारों ने दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला
राम लला के आगमन के स्वागत के लिए अयोध्या सज चुकी है। पूरा देश राममय है। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कई सितारों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए कई सितारों ने अपना योगदान किया है। कई सितारों ने मंदिर निर्माण के लिए पैसे तो किसी ने ईंट दान में दी हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार 
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए पैसे दान में दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए काफी बड़ा अमाउंट दिया है। हालांकि, उन्होंने इस अमाउंट को रिवील नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 7
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम खेर ने मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान में दी हैं। उन्हें भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

4 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी मंदिर निर्माण के लिए रुपये दान में दिए हैं। अभिनेत्री ने इस अमाउंट को सीक्रेट ही रखा है। 
विज्ञापन

5 of 7
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी
एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कुछ रुपये दान में दिए हैं। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

6 of 7
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
मुकेश खन्ना
जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए रुपये दान में दिए हैं। उन्होंने 1.11 लाख रुपये दान में दिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण
साउथ के जाने-माने अभिनेता पवन कल्याण ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए रुपये दान में दिए हैं। अभिनेता ने 30 लाख रुपये दान किए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें