फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang De Basanti Trailer: खेसारी का दिखा दमदार अंदाज, बोले, 'मुझे किसी से बैर नहीं जो वतन का नहीं उसकी..'

Sat, 02 Mar 2024 01:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा के गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'रंग दे बसंती' का दमदार ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने आज लांच किया है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो कश्मीर की वादियों से आतंक फैलाने वाले आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट पड़ता है। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अब देश का हिन्दू वह नहीं रहा, अब दुनिया की कोई ताकत उसके टुकड़े नहीं कर सकती है। 
Anant Radhika Pre Wedding: खुशियों से खिलखिलाता दिखा अंबानी परिवार, देखें होने वाली दुल्हन की नई तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की खूबसूरत वादियों से होती है जब एक आतंकवादी आर्मी की जीप को उड़ा देता है। फिल्म का नायक उस आतंकवादी को पकड़ लेता है और कहता है, 'मुझे किसी से बैर नहीं, लेकिन जो वतन का नहीं उसकी खैर नहीं। आतंकवादी कहता है, 'शेर जब पिंजरे में बंद होता है तो बच्चे उसे मूंगफली फेंककर मारते हैं।' हीरो कहता है, 'शेर नहीं, सुअर है हूं।' इस फिल्म के ट्रेलर में हिन्दुत्व की बात की गई है। फिल्म का नायक कहता है, 'हिन्दू वह नहीं, जो पहले हुआ करता करता था, अब दुनिया की कोई ताकत टुकड़ा टुकड़ा नहीं कर सकती है, जय श्रीराम।'  
विज्ञापन

3 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर के ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि नायिका अपने पति को टीका लगाते हुए कहती है, 'मर्द क पहचान उकरा काम से होला, पत्नी से ना, फर्ज सर्वोपरि होला।' फिल्म का नायक अपनी पत्नी से कहता है, 'जानेलू काहे एक फौजी बॉर्डर पर दुश्मन क सामना कर पावेला, काहे कि फौजी के पत्नी क हौसला और साथ रहेला।' फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नायक कश्मीर घाटी में एक-एक आतंकवादी को चुन चुन कर मार रहा है। एक आतंकवादी कहता है, 'कौन हैं तू बे गुस्ताख।' नायक कहता है, 'तेरी मौत की परछाई, तेरी सल्तनत की तबाही हैं हम, तेरी हर नसल को बर्बाद कर देंगे। हिंद के सिपाही हैं हम।'

4 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काफी लंबे समय के बाद अभिनेता खेसारी लाल यादव फिल्म के ट्रेलर में दमदार भूमिका में दिख रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे फौजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो देश के खातिर हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'यह फिल्म मेरे दिल के बहुत ही करीब है,यह फिल्म देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत है। हमारा देश अब बदल गया है, दुश्मनों का मुहतोड़ जवाब देने में अब हमारे देश के सिपाही नहीं चूकते हैं। इस फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और इस फिल्म में काम करके बहुत ही आनंद आया। एक अभिनेता होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसी फिल्में करें जिसमें सामाजिक बदलाव की बात हो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के अलावा रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश की मुख्य भूमिकाएं हैं। के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Shaque The Doubt: जीनत अमान पर बनने जा रही है बायोपिक, जानिए किस अभिनेत्री के हिस्से आया यह खूबसूरत किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें