फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बायकॉट का शिकार हुई 'पठान' और प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर उठे सवाल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 03 Nov 2022 08:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी इन दिनों मीडिया की खबरों में अपने रिलेशनशिप के चलते बनी रहती है। सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपना रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। 'कॉफी विद करण' में अपने रिश्ते को दोस्ती से कुछ ज्यादा बताने वाले सिद्धार्थ और कियारा अक्सर एक-दूसरे के साथ छिपते-छिपाते क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे अपने इस रिश्ते को अब सिद्धार्थ और कियारा शादी का नाम देने जा रहे हैं। इन सबके बीच दोनों की शादी पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कपल की शादी की जगह का खुलासा किया गया है।  

Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल
विज्ञापन

3 of 11
aindrila sharma - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों, अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी हालत को गंभीर बताया है।

Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकी

4 of 11
डॉबी स्मारक स्थाल - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर लेखिका जे.के रोलिंग की नॉवेल हैरी पॉटर पर बनी हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखते ही बनता हैं। साथ ही सभी पॉटरहेड्स डॉबी और उसके मोजे के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं। और इसलिए ही डॉबी के स्मारक स्थल पर फैंस का मोजे छोड़कर जाना भी समझ में आता है। लेकिन फैंस के ऐसे मोजे छोड़कर जाने की वजह से परेशानी भी होने लगी है और अब पर्यावरण अधिकारियों की ओर से 'हैरी पॉटर' के सभी फैंस से डॉबी के स्मारक स्थल पर मोजे नहीं छोड़कर जाने का आग्रह किया गया है।

Harry Potter: ‘हैरी पॉटर’ के फैंस से डॉबी के स्मारक पर मोजे न छोड़ने की अपील, पर्यावरण की वजह से लिया निर्णय

 

विज्ञापन

5 of 11
ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी की दुनिया दिन-ब-दिन और बड़ी और रोमांचक होती जा रही है। कमाल की बात यह है कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड भी इसमें अपना भरपूर योगदान दे रहा है। ओटीटी की इस दुनिया को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए हॉलीवुड ने अपनी एक आगामी धमाकेदार पेशकश 'ट्रोल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म एक ऐसी फैंटेसी को सबके सामने पेश करती है, जो लोगों के दिलों में खौफ और रोमांच के नए लेवल को पेश करती है।

Troll Trailer: फैंटेसी के नाम पर हॉलीवुड की नई पेशकश, जारी हुआ नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर

 
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का यह पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मामले में बहुत ही खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 'बच्चन पांडे' से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर 'राम सेतु' पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि 'राम सेतु' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन दिन-ब-दिन घटते इसके दर्शकों को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। जहां बॉलीवुड में अक्षय की फिल्मों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, वहीं अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। दरअसल, अक्षय ने मराठी सिनेमा में डेब्यू करने का एलान कर दिया है।

Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार
विज्ञापन

7 of 11
सेहर शिरवानी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों चारों तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप की भी चर्चा जोरों पर हैं। क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का नाता काफी पुराना रहा है। अक्सर फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहता है। जहां एक तरफ उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते की चर्चा सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं अब एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भी अपना नाम क्रिकेट से जोड़ लिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने आगामी भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Sehar Shinwari: भारत की हार का सपना देख रही यह पाक अभिनेत्री, शादी की बात कर जिम्बाब्वे टीम के आगे रखा यह ऑफर

 

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान द्वारा उनके पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में दायर याचिका पर फैसला सुनाना गुरुवार को संभव नहीं हो सका। बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने कहा कि समय की कमी के कारण आदेश सुनाना संभव नहीं है। अब इस याचिका पर एक अन्य न्यायधीश ने सिरे से सुनवाई करेंगे। बता दें कि इस मामले में दलीलें सुनने वाले और अपना फैसला सुरक्षित रखने वाले जज सीवी भडांग शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

 

9 of 11
मिस बार्बाडोस लैलानी, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। आज से करीब 34 साल पहले प्रियंका ने ये खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब मिस बार्बाडोस ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें।

Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

 

10 of 11
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बुधवार को रिलीज हो चुका है। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर फैन्स को तोहफा दिया। एक तरफ किंग खान के फैंस ने इस टीजर की जमकर तारीफ की। दूसरी तरफ यह फिल्म सोशल मीडिया पर बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस फिल्म के टीजर को खराब बताया है और शाहरुख खान को ट्रोल किया है।

Boycott Pathan: बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई शाहरुख खान की 'पठान', टीजर आते ही लोगों ने गिनाए दीपिका के विवाद

 
विज्ञापन

11 of 11
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म ‘गली बॉय’ के साथ रणवीर सिंह के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैक-टू-बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म गेहराइयां में देखा गया था और एक्टर अब जल्द ही ईशान खट्टर और कटरीना कैफ के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। 

Siddhant Chaturvedi: नव्या नवेली को डेट करने पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- काश ये सच होता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें