फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग

Sun, 25 Aug 2024 09:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 20 अगस्त को जेनिफर ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों ने शादी के दो साल बाद ही अलग होने का फैसला किया है। इसी बीच, अब बेन एफ्लेक को किसी नए इंसान के साथ देखा गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 20 अगस्त को जेनिफर ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों ने शादी के दो साल बाद ही अलग होने का फैसला किया है। इसी बीच, अब बेन एफ्लेक को किसी नए इंसान के साथ देखा गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
बेन एफ्लेक को किक कैनेडी के साथ देखे जाने की खबर सामने आई है। किक कैनेडी, रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की बेटी हैं, जो अमेरिकी राजनेता है और कैनेडी परिवार से आते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेन एफ्लेक और किक कैनेडी को एक नहीं, बल्कि कई जगहों पर साथ देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
बेन एफ्लेक और किक कैनेडी के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनके बेवर्ली हिल्स होटल समेत कई जगहों पर साथ दिखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है।

Krishna Janmashtami 2024: इन अभिनेत्रियों पर चढ़ा कान्हा की भक्ति का रंग, ग्लैमर वाली दुनिया से तोड़ दिया नाता

4 of 5
किक कैनेडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kickkennedy
किक कैनेडी वैसे तो राजनीतिक परिवार से आती हैं, लेकिन उन्होंने इससे दूरी बनाते हुए अभिनय की दुनिया में जाने का फैसला किया। किक की उम्र 36 साल है। वहीं, बेन एफ्लेक 52 साल के हैं। किक कैनेडी फियर एंड लोथिंग ऑफ द एस्पेन, हेवन्स पॉइंट, द न्यूजरूम, समिट ऑन द समिट और टीचर ऑफ द ईयर समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Shraddha Kapoor: दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बनीं श्रद्धा, प्रियंका को भी पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jlo
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की बात करें तो दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक ही साल में दो बार शादी की थी। दोनों ने साल 2003 में मार्टिन ब्रेस्ट की रोमांटिक फिल्म 'गिगली' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2004 में केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म 'जर्सी' में भी उनकी जोड़ी नजर आई थी। 

Sooraj Barjatya: हां, ‘मुगल ए आजम’ पर बनी ‘मैंने प्यार किया’, सुमन में उस लड़की की छवि जिसे मैं चाहता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें