फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM: फिर एक हुईं टाइगर-दिशा की राहें! पैच-अप की अफवाहों पर अभिनेता ने लगाई मुहर? बोले- मेरी जिंदगी एक ही...

Mon, 08 Apr 2024 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : insta
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय और टाइगर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने अपने और दिशा के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और अपने जवाब से एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2022 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। खबरों की मानें तो इस जोड़े ने छह साल से अधिक समय तक डेट किया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने हाल ही में दिशा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को अपने पैचअप का हिंट भी दे दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में टाइगर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेता ने मजेदार जवाब दिया। उनसे पूछा गया, ''क्या आप सिंगल हैं? आपकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है? टाइगर ने जवाब दिया, ''मेरी एक ही दिशा है जिंदगी में। हां, और वो है मेरा काम।'' टाइगर के इस जवाब ने एक बार फिर उनके फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि दिशा ने टाइगर और अक्षय के साथ इस साल की होली मनाई थी। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी होली।" वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि, टाइगर के इस बयान के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

Akshay Kumar: जिस किराये के घर में अक्षय ने गुजारा अपना बचपन, अब बनना चाहते हैं उसके मालिक, वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें