फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय

Tue, 27 Feb 2024 05:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय
 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस किए हैं।  एक्शन से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिलहाल फिल्म की पूरी स्टार कास्ट 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने फिल्म में खतरनाक स्टंट खुद से करने को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में सारे खतरनाक स्टंट खुद से ही करते हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी कई खतरनाक एक्शन सीक्वेंस हैं, इस फिल्म में भी अक्षय ने ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं, इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म में खुद से स्टंट परफॉर्म करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक ठगे जाएं'।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने कहा कि दर्शक पैसे देकर टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत आजकल 250 से 350 रुपये होती है, ऐसे में वे स्क्रीन पर असली अनुभव की उम्मीद करते हैं। असली एक्शन सीन दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को वास्तविकता के करीब ले जाता है, नहीं तो वे ठगा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि, इसमें जोखिम भी बहुत है। किसी भी स्टंट को करने के दौरान सतर्कता और सुरक्षा दोनों चीजें बहुत जरूरी है। ऐसे सीन में वीएफएक्स की सहायता भी जरूरी होती है। अक्षय ने आगे कहा, 'हालांकि यह जरूरी नहीं है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक धोखा खाएं। मैं चाहता हूं कि उन्हें वो मिले जो उन्हें चाहिए'।
Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास को पहले गाने के लिए मिले थे 51 रुपये, फिर ऐसे बने करोड़ों के मालिक

 

4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
Yami Gautam : यामी को मिली खुशखबरी, नहीं लगाया गया है फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को चर्चित निर्देशक अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। वहीं, इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने मिलकर किया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 9 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Gauri Khan: शाहरुख खान से शादी के बाद मुबंई में नहीं बसना चाहती थीं गौरी खान, फिर इस वजह से बदला फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें