शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान तीन दशक से साथ हैं, दोनों की शादी को 32 साल से अधिक का समय हो गया है। हाल ही में एक अन्य साक्षात्कार में गौरी ने बताया था कि शाहरुख और गौरी ने एक ही दिन में तीन शादियां की थी, जिसमें एक पंजीकृत विवाह के साथ मुस्लिम और हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई थी। पहले गौरी मुंबई में बसने से झिझक रहीं थी, लेकिन, गौरी को मुबंई से लगाव तब हो गया, जब शाहरुख खान शोहरत मिली और उन्होंने मन्नत में अपना आशियाना बनाया।