फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: म्यूजिक को जिंदगी मानतें हैं आयुष्मान, कहा-फिल्मों के बिना रह सकता हूं, संगीत के बिना नहीं

Thu, 18 Jul 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी हैं। हालांकि, 'विक्की डोनर' के बाद अभिनेता की कई फिल्में फ्लॉप लिस्ट में भी शामिल हुईं। अब अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
हाल ही में, आयुष्मान खुराना ने अपना नया सिंगल रिलीज किया था, जिसका नाम है रह जा। आयुष्मान ने न सिर्फ इस गाने को लिखा है, बल्कि इसे कंपोज भी किया है और गाया भी है, जिसमें हरजोत कौर को फीमेल वोकल्स का श्रेय दिया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिहाइंड द गीत वीडियो जारी किया, जिसमें इस गाने को बनाने के पीछे की झलक दिखाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान से पूछा गया, 'आपके जीवन में संगीत का क्या महत्व है?' इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "यह मेरा जीवन है। मैं संगीत के बिना काम नहीं कर सकता। मैं फिल्मों के बिना रह सकता हूं, लेकिन मैं संगीत के बिना नहीं रह सकता।"

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम ayushmannk
आयुष्मान द्वारा लिखित, गाया गया सबसे लोकप्रिय गाना उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' का 'पानी दा रंग' है। इसके बाद उन्होंने रोहन सिप्पी की फिल्म नौटंकी साला में 'साडी गली आजा' और 'तू ही तू' गाना गाया। उनके कुछ और लोकप्रिय फिल्म ट्रैक हैं, 'दिल-ए-नादान' और 'मोह मोह के धागे' का रीप्राइज 'हारेया', 'मेरे लिए तुम काफी हो' और फिल्म शुभ मंगल सावधान से 'अरे प्यार कर ले'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम ayushmannk
वर्कफ्रंट की बात करें को फिलहाल आयुष्मान खुराना का फोकस अपने म्यूजिक करियर पर है। उन्होंने वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिलाया है। उनका गाना 'अंख दा तारा' हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस आयुष्मान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

Joe-Anthony Russo: एमसीयू में रूसो ब्रदर्स की वापसी की खबर से फैंस में हलचल, दो फिल्मों को लेकर शुरू हुई बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें