फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ae Dil Zara: 'औरों में कहां दम था' का एक और गाना रिलीज, शाश्वत प्रेम की परिभाषा समझाते दिखे तब्बू-अजय देवगन

Mon, 24 Jun 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तब्बू और अजय देवगन की अगली फिल्म 'औरों में कहां दम था' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को आज अभिनेता ने तोहफा दिया है। इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तब्बू और अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज से बस चंद दिन दूर है। आज इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। 'ए दिल जरा' गाने को सुनिधि चौहान, जुबिन नौटियाल, अमला चेबोलू और ऋषभ चतुर्वेदी ने मिलकर गाया है, वहीं मनोज मुंतशिर ने इसके बोल लिखे हैं। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने तैयार किया है।

विज्ञापन

Inside Out 2: दूसरे वीकेंड में 'इनसाइड आउट 2' ने की 10 करोड़ डॉलर की कमाई, इन एनिमेटेड फिल्मों को छोड़ा पीछे

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर नया गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'शाश्वत प्रेम कैसा होता है? 'ऐस दिल जरा' जैसा होता है! अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशक नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन

Siddharth Mallya: हिंदू रीति रिवाज के साथ सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन के साथ लिए फेरे, विजय माल्या भी रहे शामिल
विज्ञापन


रोमांटिक लव स्टोरी है फिल्म
'ऐस दिल जरा' बेहद खूबसूरत है और इसे खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने की शुरुआत में अजय देवगन और तब्बू को दिखाया गया है। अजय देवगन कहते हैं, 'बहुत वक्त था न मेरे पास, तुम्हारे हर सवाल का कम से कम जवाब है मेरे पास'। तब्बू सवाल करती हैं, 'मैं याद आती थी कभी तुम्हें'? गाने के बोल और संगीत सबकुछ कमाल है। 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। 


Vijayashanthi: लेडी सुपरस्टार विजयशांति के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, 'एनकेआर 21' से सामने आया दमदार लुक
दर्शकों से मिल रही तारीफ
तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक एक बार फिर बेकरार हैं। फिलहाल तो इसके गाने पर यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। अजय देवगन के पोस्ट पर लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले इस फिल्म का गाना 'तू' भी काफी पसंद किया गया है, जिसे सुखविंदर सिंह और जावेद अली ने इसे गाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें