मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अपने पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' के साथ शोबिज में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में अरहान के मामू सलमान खान भी होंगे, जहां हर कोई शो की और झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अरहान ने इसके लॉन्च से पहले एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में न केवल मलाइका अरोड़ा शामिल हुईं, बल्कि उनके पूर्व पति अरबाज खान भी अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ शामिल हुए। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की और महफिल में चार चांद लगा दिए।