फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: रणदीप से पहले इन सितारों ने जगाई देश भक्ति की भावना, स्वतंत्रता सेनानी के रोल में बटोरी सुर्खियां

Fri, 29 Mar 2024 08:56 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood actors - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियां में हैं। फिल्म में रणदीप के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। रणदीप हुड्डा से पहले भी इंडस्ट्री के कई सितारों ने स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाकर दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगाई। अपने इस किरदार के लिए इन सितारों ने खूब सुर्खियां बटोरी। चलिए आपको इन सितारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल का है। परेश रावल ने साल 1993 में आई फिल्म 'सरदार' में सरदार वल्लभ भाई पटेल का किरदार निभाया था। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल पर जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म थी, जिसे केतन मेहता ने निर्देशित किया है। फिल्म को 12 अगस्त 2016 में 70वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में अगला नाम अजय देवगन का है, जिन्होंने 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाया था। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भगत सिंह की भूमिका पर आधारति इस फिल्म में अजय के किरदार की खूब तारीफ हुई। इस भूमिका के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा मनोज कुमार और बॉबी देओल ने भी भगत सिंह का किरदार निभाया था।

4 of 6
मंगल पांडे द राइजिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 1957 के विद्रोह पर आधारित 'मंगल पांडे: द राइजिंग' में स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आमिर खान मंगल पांडे के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह सफल नहीं हो सकी, लेकिन फिल्म में आमिर खान के किरदार की खूब तारीफ हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अपने राजनीतिक प्रवेश को लेकर सुर्खियों में आई कंगना रनौत भी स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए कंगना के किरदार की खूब सराहना हुई थी। वहीं, साल 2021 में इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
Prathinidhi 2 Teaser: नारा रोहित की फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर जारी: एक्शन का दम दिखाते नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा अभिनेता विक्की कौशल भी स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आ चुके हैं। विक्की ने 'सरदार उधम' फिल्म में उधम सिंह का किरदार निभाया था, इस रोल के लिए विक्की की खूब प्रशंसा हुई थी। गौरतलब है कि सरदार उधम सिंह को 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ' डायर की हत्या के लिए जाना जाता है। फिल्म को शूजीत सरकार ने निर्देशित किया था।

Animal Park: 'एनिमल पार्क' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म की शूटिंग?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें