फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: 'स्त्री 3' में भी नजर आएंगी 'बिट्टू' की गर्लफ्रेंड 'चिट्टी'? नहीं लेना चाहती फिल्म की सफलता का श्रेय

Fri, 30 Aug 2024 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अन्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @anyasinghofficial
'स्त्री 2' कई कारणों से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता, क्रेडिट वॉर, पोस्टर की समानताएं, 'सॉफ्ट चिट्टी'...लोरी और बहुत कुछ शामिल है। लोगों को इस हॉरर कॉमेडी में बिट्टू के रूप में अपारशक्ति खुराना द्वारा अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड 'चिट्टी' को लोरी गाते सुनाना दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म में बिट्टू की गर्लफ्रेंड उर्फ चिट्टी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अन्या सिंह ने बताया है कि क्या वह फिल्म के अगले पार्ट में नजर आएंगी या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
अन्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @anyasinghofficial
जूम के साथ एक नए इंटरव्यू में अन्या सिंह ने 'स्त्री 2' की सफलता अपने पसंदीदा दृश्य और आगामी फिल्म स्त्री 3 के बारे में बात की अन्या से पूछा गया कि क्या दर्शक भविष्य में उन्हें स्त्री 2 में चिट्टी की भूमिका में देख पाएंगे। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें उम्मीद है कि उनका किरदार स्त्री 3 का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
अन्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @anyasinghofficial
 अभिनेत्री ने 'स्त्री 2' को पाने के बारे में भी बताया और कहा कि यह फिल्म दर्शकों को एक मजबूत संदेश कैसे देती है। इसकी सफलता के बारे में बात करते हुए, अन्या ने साझा किया कि वह इसका श्रेय नहीं लेना चाहती क्योंकि यह उनकी फिल्म है।

4 of 5
अन्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @anyasinghofficial
अभिनेत्री ने कहा कि वह 'स्त्री 2' का हिस्सा बनकर खुद को काफी भाग्यशाली महसूस करती हैं। इसे एक बड़ी फिल्म कहते हुए अन्या ने स्वीकार किया कि दर्शकों के रूप में उन्होंने हॉरर कॉमेडी का पूरा आनंद लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @anyasinghofficial
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अन्या सिंह ने 2017 में ''कैदी बैंड' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसमें अन्या को आधार जैन के साथ जोड़ा गया था। साल 2023 में अभिनेत्री ने अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म खो गए हम कहां में अभिनय किया। अन्या कौन बनेगी शिखरवती, नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड और जी करदा जैसी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें