शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर हर जगह अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो नजर आ रही है, लेकिन रविवार को संगीत समारोह के दृश्य देख फैंस हैरान रह गए। शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान कई अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ मंच पर पहुंचे और मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान तीनों खान 'जीने के हैं चार दिन' गाने पर एक साथ तौलिया डांस भी किया,इस दौरान तीनों खान ने 'नाटू-नाटू' पर भी डांस किया। इसके अलावा सलमान ने अपनी फिल्म के हिट गाने, 'दीदी तेरा देवर दीवाना', 'साजन जी घर आए' और 'तैनु मैं लेके जावा ना' जैसे गानों पर डांस किया, जिसे मेहमानों ने खूब एन्जॉय किया। वहीं, शाहरुख अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर जमकर डांस करते नजर आए।