गुलशन देवैया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'बैड कॉप' आठ एपिसोड की है। सीरीज में गुलशन देवैया के अलावा अनुराग कश्यप, हरलीन सेठी, सौरभ सचदेवा और ऐश्वर्या सुष्मिता की मुख्य भूमिकाएं हैं। गुलशन देवैया कहते हैं, 'मैं अनुराग कश्यप की कई फिल्मों में अभिनय कर चुका हूं, यह पहला मौका है जब इस सीरीज में उनके साथ एक्टिंग करने का मौका मिला है। इस सीरीज के किरदार के लिए मुझे बहुत ही कड़े एक्शन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा है। इस सीरीज में एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह बहुत मजेदार और दर्दनाक भी रहा है।'