फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: राधिका की विदाई पर भर आईं मुकेश अंबानी की आंखें, लाख रोकना चाहा लेकिन नहीं रुके आंसू

Sun, 14 Jul 2024 05:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मर्चेंट की विदाई पर मुकेश अंबानी हुए भावुक - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधे। 13 जुलाई की सुबह छोटी बहूरानी बन राधिका एंटीलिया में आईं। विवाह समारोह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। वहां से जब राधिका मर्चेंट की विदाई ससुराल के लिए हुई तो हर दुल्हन की तरह वे भावुक हो गईं। राधिका की विदाई पर उनके ससुर और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी काफी भावुक हो गए। उस घड़ी मुकेश अंबानी की आंखों से आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और रिसेप्शन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इसे अंबानी फैनपेज से साझा किया गया है। वीडियो में राधिका मर्चेंट का विदाई समारोह दिखाया गया है। इस दौरान राधिका के परिवार के लोग उनकी विदाई के वक्त काफी भावुक हैं। राधिका की आंखों में भी आंसू हैं। साथ ही, वहां खड़े मुकेश अंबानी भी भावुक नजर आए। वीडियो में वह आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई
राधिका मर्चेंट, बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच दोस्ती का रिश्ता रहा है। मुकेश अंबानी राधिका को अनंत से शादी से पहले से देखते आए हैं। अब जब राधिका उनके घर की छोटी बहू बनकर आई हैं तो पूरे परिवार ने भव्य स्वागत किया है। शादी से लेकर रिसेप्शन तक किसी चीज की कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन, विदाई एक ऐसा लम्हा होता है, जब कोई भी भावुक हो जाए। मुकेश अंबानी भी बहू की विदाई देख भावुक हो गए।
Sarfira: सेल्फी से लेकर बॉस तक, दर्शकों पर जादू नहीं चला सकीं अक्षय कुमार की ये साउथ रीमेक फिल्में

4 of 5
नीता अंबानी, अनंत अंबानी, पीएम मोदी, राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी - फोटो : ANI
मुकेश अंबानी के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े बिजनेसमैन होकर भी उन्होंने अपने इमोशंस को नहीं छिपाया और न ही इसमें कोई शर्म की बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ इसी वजह से मुकेश अंबानी बहुत अच्छे लगते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुकेश अंबानी एक पिता की तरह बेटी के विदाई का लम्हा महसूस कर सकते हैं'।
Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बयान, नहीं मानते पिता को परिवार का सबसे बेहतरीन कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद दो दिन रिसेप्शन पार्टी का आयोजन रखा गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह था, आज 14 जुलाई को मंगल उत्सव रखा गया है। आज के आयोजन में भी खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Bigg Boss OTT 3: रवि किशन ने शिवानी कुमारी की लगाई फटकार, बोले- 'कोई भी भाषा आपको अपमान करना नहीं सिखाती'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें