अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। निर्माता जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करने की तैयारी में हैं, ताकि फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सके। सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' और रश्मिका 'श्रीवल्ली' की भूमिकाओं को दोहराएंगे। फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अब नया अपडेट सामने आया है।