फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 Plus Actors: इन सितारों के लिए उम्र महज एक नंबर, 70 के पड़ाव के बाद भी इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

Thu, 21 Mar 2024 05:15 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
70 plus actors - फोटो : सोशल मीडिया
सिने जगत में ऐसे कई अभिनेता हैं, अपनी उम्र को मात देते हुए दशकों से इंडस्ट्री में मजबूती से जमे हुए हैं। 70 से 80 की उम्र पार कर चुके इन अभिनेता इंडस्ट्री में दबदबा कायम है। उम्र के इस पड़ाव पर भी ये सितारें अभिनय में पूरी तरह सक्रिय हैं और अपनी दमदार भूमिकाओं से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। चलिए आपको इन सितारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का है, जो 81 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। बिग बी की गिनती इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा व्यस्त कलाकारों में होती है। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। अपने दमदार अभिनय से अमिताभ इंडस्ट्री में अपना एक अलग पहचान बनाई और कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई। इस साल भी बिग बी 'कल्कि 2898 एडी' समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का है, 89 साल के उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल में वे 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' जैसे फिल्मों में नजर आए। धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। तब वे 25 साल के थे। धर्मेंद्र अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इस साल भी धर्मेंद्र कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
 

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 74 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों में सक्रिय है। फिल्मों के प्रति उनका जुनून देखने लायक है। उम्र के इस पड़ाव पर भी रजनीकांत लगातार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। हाल ही में वे फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आए थे। रजनीकांत का हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। रजनीकांत इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जो 74 साल के उम्र में भी फिल्मों में एक्शन करते नजर आते हैं। दर्शकों को भी रजनीकांत का यह अवतार खूब भाता है।

Javed Akhtar: 'एक दिन वो दोस्ती और गर्माहट खत्म हो जाती है', जावेद ने साझा की सलीम खान से अलग होने की वजह



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नसीरुद्दीन शाह-नाना पाटेकर - फोटो : Social media
इसके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म उल-जुलूल इश्क की शूटिंग पूरी की है। 74 साल की उम्र में भी नसीरुद्दीन एक से बढ़कर एक फिल्मों में दमदार भूमिका निभाते नजर आते हैं। इसक अलावा नाना पाटेकर भी इस सूची में शामिल हैं। नाना पाटेकर के अभिनय का हर कोई दिवाना है। उनकी डायलॉग डिलेवरी और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। नाना पाटेकर 73 साल की उम्र में भी फिल्मों पूरी तरह सक्रिय है। हाल ही में वे चर्चित हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी का हिस्सा बने हैं, जो साल 2025 में रिलीज होगी। वहीं, अभिनेता मिथुन भी फिल्मों और टीवी शो में सक्रिय हैं, 74 साल की उम्र में भी लगातार काम करते हुए नजर आते हैं।

Rani Mukherjee: हर साल रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर क्या खास करते हैं आदित्य चोपड़ा? अभिनेत्री ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें