फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Abbas Zafar Iftar Party: अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में इन सितारों का दिखा जलवा, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Apr 2024 01:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हुए थे। इस मौके पर सभी स्टाइलिश लुक में नजर आए।
विज्ञापन
1 of 6
अली अब्बास की इफ्तार पार्टी में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक लंबे समय से इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने रविवार रात इफ्तार पार्टी दी। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। आइए जानते हैं कि किस कलाकार ने क्या-क्या पहना था और वे कैसे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय और टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हुए थे। इस मौके पर सभी स्टाइलिश लुक में नजर आए। खिलाड़ी कुमार ने पार्टी के लिए क्रीम रंग का कढ़ाईदार कुर्ता, सफेद चूड़ीदार पैंट के साथ कोल्हापुरी सैंडल पहने। टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वे फूलों की कढ़ाई वाली स्लीवलेस शर्ट पहने नजर आए। इसके नीचे उन्होंने डेनिम जींस और काले रंग के चेल्सी जूते पहन रखे थे।
विज्ञापन

3 of 6
रकुल और जैकी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

इफ्तार पार्टी से रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। नवविवाहित जोड़ा पारंपरिक पहनावे में नजर आया। नवविवाहित रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी के लिए अपने पहनावे को जीवंत हरे रंग में मैच किया। रकुल ने इस खास मौके पर हीरे की कढ़ाई वाली पूरी बाजू की कुर्ती पहनी। कंगन और कोल्हापुरी हील पहनकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। पति जैकी हरे रंग का कुर्ता और फ्लेयर्ड पैंट पहने दिखाई दिए।

4 of 6
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर ने भी अपने लुक से सभी को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इफ्तार पार्टी के लिए स्पेगेटी-स्ट्रैप्ड कुर्ता पहना हुआ था। इसके फ्लोरल प्रिंट ने मानुषी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
अलाया एफ - फोटो : सोशल मीडिया
अलाया एफ

अलाया एफ भी एकदम अलग अंदाज में इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने गुलाबी रंग का घरारा सेट पहना था। मानुषी की ही तरह उन्होंने भी स्पेगेटी स्ट्रैप्ड वाला कुर्ता पहना हुआ था। इस पर सोने की कढ़ाई चमक को बढ़ाने का काम कर रही थी।

कंगना पर लगा बीफ खाने का आरोप! 'जय श्री राम' के साथ दी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया
'मैदान' से होगी 'बड़े मियां छोटे मियां' की टक्कर

'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्माता जैकी भगनानी हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' से होगी। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर जैसे सितारे अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Box Office Collection: 2023 और 2024 की पहली तिमाही में फिल्मों ने छापे इतने पैसे, एक ही फिल्म पड़ी सब पर भारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें