अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सरफिरा' में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दिनों सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नहीं है। इस बीच खिलाड़ी की अगली फिल्म चर्चा में हैं। अक्षय कुमार अब 'खेल खेल में' फिल्म में नजर आएंगे। आज इस फिल्म का नया गाना 'दूर ना करीं' रिलीज हुआ है। इसमें वे वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और जहरा एस खान ने गाया है।