फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akash Shloka Love Story: जानिए कैसे शुरू हुआ था श्लोका-आकाश के बीच प्यार, लहंगे पर लिखवाई थी अपनी लव स्टोरी!

Thu, 11 Jul 2024 12:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंबानी परिवार इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने वाली हैं। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मई से शुरू हुआ था। लेकिन क्या आपको यह पता है कि अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी श्लोका की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। देर किस बात की आप भी जान लीजिए की आखिर कैसे हुआ था श्लोका-आकाश के बीच प्यार और फिर शादी।
विज्ञापन
1 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update

2 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश अंबानी और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने 2009 में एक साथ धीरूभाई अंबानी से स्कूलिंग की थी। उस दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। फिर यह दोस्ती आगे जाकर प्यार में बदल गई। इसके बाद श्लोका को आकाश ने गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां कह दी थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन मनाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update
आकाश और श्लोका ने जून 2018 में सगाई की थी और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी। खासतौर पर वो ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा और श्लोका दोनों ट्रिप पर भी साथ जाया करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्लोका के संगीत के लहंगे पर आकाश-श्लोका की लव स्टोरी लिखी हुई थी। 
 
4 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी, श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। स्कूलिंग के बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की। बता दें कि श्लोका डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही वह 'श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था' की सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह 'रोजी ब्लू फाउंडेशन' की भी डायरेक्टर हैं। वहीं आकाश अंबानी ने अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी से बिजनेस-कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। आकाश साल 2022 से रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं।
  
विज्ञापन

5 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्लोका के बारे में नीता अंबानी ने एक बार कहा था, ''आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्लोका-आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ambani_update
आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे। आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी के बड़े बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे कई दिग्गज सेलेब्रिटीज पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें