अजय देवगन अपनी अगली फिल्म 'मैदान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो सबसे बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा में से एक है। फिल्म की रिलीज में 11 दिन बाकी रह गए हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने अपनी भूमिका की एक झलक पेश करते हुए एक नया वीडियो साझा किया। वे सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया और प्रशंसक इस पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया।