अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है। रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी, लेकिन निर्माताओं से फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा है।