अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' से होगी। ईद पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश इसके कलेक्शन पर भी असर डालेगा, जिसे लेकर मनोरंजन जगत में चर्चा चल रही है। वहीं अब 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में बात की और दर्शकों से दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और तर्क दिया कि उनका एक ही दिन रिलीज होना पूरी तरह से ठीक है।