बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 8 सितंबर को एक बच्ची का जन्म हुआ। अपने पहले बच्चे की खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की। कुछ ही समय में पोस्ट पर सेलिब्रिटीज और फैंस की तरफ से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। हालांकि, प्यार के इस सैलाब के साथ-साथ दीपिका की अपनी नवजात बेटी के साथ कई AI-जनरेटेड तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है।