फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: कंगना की फिल्म से पहले इंदिरा गांधी पर अटक चुकी है एक वेब सीरीज, विद्या बालन को करना था रोल

Sat, 07 Sep 2024 12:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसे 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया। इस फिल्म के कुछ सीन पर सिख समुदाय की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का रोल किया है। इंदिरा गांधी पर फिल्म के अलावा एक वेब सीरीज भी अटक चुकी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
कंगना रनौत अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसे 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया। इस फिल्म के कुछ सीन पर सिख समुदाय की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का रोल किया है। इंदिरा गांधी पर फिल्म के अलावा एक वेब सीरीज भी अटक चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
अभिनेत्री विद्या बालन भी इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली थीं, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं पाया। बात 2018 की है, जब विद्या बालन ने 'इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर' किताब के राइट्स खरीदे थे। इस पर एक वेब सीरीज बनाने की योजना थी। 2018 से 2024 आ चुका है, लेकिन ये वेब सीरीज सामने नहीं आ पाई।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
इस वेब सीरीज का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स के तहत किया जाना था और रितेश बत्रा इसे डायरेक्ट करने वाले थे, जो इरफान खान के साथ लंचबॉक्स बना चुके हैं। 2019 में फर्स्टपोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में विद्या ने बताया था कि इस सीरीज को शुरू होने में बहुत समय लग रहा है। कहानी को फिर से लिखा जा रहा है और क्योंकि ये एक वेब सीरीज है, इसलिए इसमें ज्यादा समय लगता है।

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विद्या बालन को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। दरअसल, इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि वो इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली हैं और ऐसे में वो दो-दो राजनीतिक हस्तियों का रोल करना नहीं चाहती थीं। दिलचस्प बात ये है कि बाद में कंगना रनौत ने जयललिता की भूमिका निभाई थी।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने देखी ईशान खट्टर की पहली हॉलीवुड सीरीज, 'द परफेक्ट कपल' को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विद्या बालन को कई बार इंदिरा गांधी के रोल का ऑफर आ चुका है। इसके बारे में खुद विद्या ने ही साक्षात्कार में बताया था, मगर उन्होंने तब तक काम करने से मना कर दिया था, जब तक उन प्रोजेक्ट पर काम करने की अनुमति नहीं मिल जाती। विद्या बालन जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आने वाली हैं। 

Stree 2: क्या सच में 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' से कॉपी किया गया 'स्त्री 2' का पोस्टर? आरोप पर निर्देशक ने दी सफाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें