अभिनेत्री मीता वशिष्ठ बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने साथ हुए कास्टिंग काऊच के बारे में बताया। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे वे उस घटना के बाद और भी स्ट्रांग बन गईं--
विज्ञापन
2 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
मीता वशिष्ठ बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वे अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना का जिक्र करते हुए बोलीं, 'तेलुगु फिल्म उद्योग के एक फिल्म निर्माता ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन दिनों मैं चेन्नई फिल्म महोत्सव में भाग ले रही थी'।
विज्ञापन
3 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
मीता वशिष्ठ अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे एक तेलुगु निर्देशक ने अपनी फिल्म में मुख्य भूमिका की पेशकश की थी। जिस अभिनेत्री के साथ उन्होंने अपनी पिछली फिल्म में काम किया था उसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने मुझे मुख्य भूमिका की पेशकश की और कहा कि मुझे दो महीने तक उनके साथ रहना होगा'।
4 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
मीता वशिष्ठ कहती हैं, 'एक पल के लिए मुझे लगा कि शायद इनकी अंग्रेजी कमजोर है और वे शायद मुझे कह रहे हैं कि मुझे उनके घर जाकर किरदार के लिए तैयारी करनी होगी, लेकिन उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि आपको मेरे साथ रहना पड़ेगा। यह सुनकर मैं जब वहां से निकलने लगी तब उन्होंने रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं जैसे-तैसे वहां से निकल गई'।
जब मीता वशिष्ठ से पूछा गया कि क्या इसके अलावा उन्होंने ऐसा कुछ और अपने साथ घटते देखा है। इस पर अभिनेत्री कहती हैं, 'मैंने निर्देशकों को शुरू में ही स्पष्ट कर दिया था कि फिल्मों के लिए वे उनके साथ सोने नहीं वाली हैं। कुछ लोगों ने यह सुनकर मुझे फिल्म से निकाल दिया तो वहीं कुछ लोगों सम्मान देते हुए अपनी फिल्म में कास्ट किया'।