फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadi Shankaracharya: आदि शंकराचार्य पर जल्द आएगी वेब सीरीज, गदर 2 के इस अभिनेता ने भी किया है काम

Tue, 17 Sep 2024 10:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय दार्शनिक और धर्मशास्त्री आदि शंकराचार्य पर जल्द ही एक वेब सीरीज आने वाली है। यह हिंदू धर्म की सबसे प्रभावशाली शख्सियत आदि शंकराचार्य पर बनी देश की पहली वेब सीरीज होगी। इसका निर्माण श्री श्री प्रकाशन ट्रस्ट और ओएनएम मल्टीमीडिया द्वारा किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
आदि शंकराचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम @shikha_dhari
भारतीय दार्शनिक और धर्मशास्त्री आदि शंकराचार्य पर जल्द ही एक वेब सीरीज आने वाली है। यह हिंदू धर्म की सबसे प्रभावशाली शख्सियत आदि शंकराचार्य पर बनी देश की पहली वेब सीरीज होगी। इसका निर्माण श्री श्री प्रकाशन ट्रस्ट और ओएनएम मल्टीमीडिया द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आदि शंकराचार्य वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम @onmmultimedia
आदि शंकराचार्य पर बनी इस सीरीज के पहले सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे। पहले सीजन में आदि शंकराचार्य का शुरुआती जीवन देखने को मिलेगा, जब आठ साल की उम्र में वो सांसारिक विचारों को त्यागकर अपनी यात्रा शुरू करते हैं। इस सीरीज का निर्देशन ओंकार नाथ मिश्रा ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है।
विज्ञापन

3 of 5
आदि शंकराचार्य वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम @onmmultimedia
इस सीरीज में अर्नव खानिजो, गगन मलिक, संदीप मोहन और योगेश महाजन समेत कई कलाकारों ने काम किया है। सीरीज को देश की कई मनमोहक जगहों पर शूट किया गया है।  इसके बारे में बात करते हुए निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा ने कहा कि आतंकवाद, सांप्रदायिकता, जातिवाद, अवसरवाद और धार्मिक कट्टरता से पीड़ित दुनिया की समस्याओं का हल शंकर के दर्शन में हैं। इस सीरीज का मकसद युवाओं को ऐसे महानतम राष्ट्रीय नायक के साथ जोड़ना है, जिनकी विचारधारा वर्तमान में प्रासंगिक दर्शन है। 

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को इस वजह से करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना, बोले- काम करना थोड़ा मुश्किल रहा

4 of 5
मनीष वाधवा - फोटो : इंस्टाग्राम @manishwadhwa.in
ओंकार नाथ मिश्रा ने आगे कहा कि वो इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जिसमें आदि शंकराचार्य के बाद के जीवन को दिखाया जाएगा। बता दें कि दूसरे सीजन 2 में मनीष वाधवा आदि शंकराचार्य के गुरु की भूमिका में नजर आएंगे। मनीष गदर 2 में भी काम कर चुके हैं।

Border 2: इस दिन से शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग! शेड्यूल में सनी देओल के साथ दिखेंगे वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदि शंकराचार्य वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम @onmmultimedia
आदि शंकराचार्य 8वीं सदी के दार्शनिक थे। माना जाता है कि उनका जन्म केरल के कलाडी गांव में हुआ था। उन्होंने भगवद गीता, उपनिषदों और ब्रह्मसूत्र पर टिप्पणियों समेत कुल 116 कृतियां लिखी थीं। इसके साथ-साथ मठों की स्थापना भी की थी। उन्होंने ईश्वर के प्रति भक्ति और समर्पण के महत्त्व पर जोर दिया था।  

Kangana Ranaut: जया बच्चन को लेकर अचानक बदल गए कंगना रनौत के सुर, दिग्गज अदाकारा की तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें