फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Actress: नब्बे के दशक में कई सफल फिल्में कर चुकीं ये अभिनेत्रियां, बिग बॉस में भी आईं नजर

Thu, 10 Oct 2024 10:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा-दीपशिखा-पूजा बेदी-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस भारतीय टीवी जगत के सबसे चर्चित शो में से एक है। इस शो में अब तक कई बड़े-बड़े सितारे हिस्सा ले चुके हैं। कई मौकों पर कलाकारों के अभिनय करियर को इस शो की बदौलत एक नया मुकाम मिला है। फिल्मी सितारों के अलावा खेल, राजनीति, सोशल मीडिया आदि कई अन्य क्षेत्रों से मशहूर हस्तियों ने शो में शिरकत की है। बिग बॉस के ओटीटी और टीवी वाले संस्करण में नब्बे के दशक की कई ऐसी अभिनेत्रियों ने भी हिस्सा लिया है, जो अपने करियर में कई सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर नब्बे के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जो हाल में ही शुरू हुए बिग बॉस के 18वें सीजन में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपनी बात प्रमुखता से रख भी रही हैं। शिल्पा अपने समय में कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें साल 1990 में आई फिल्म 'कृष्ण कन्हैया' से काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह 'आंखें', 'खुदा गवाह', 'गोपी किशन', 'मृत्युदंड' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आईं पूजा भट्ट अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। मौजूदा दौर में उनकी छोटी बहन आलिया भट्ट भी एक नामी अभिनेत्री हैं। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट की बेटी पूजा ने नब्बे के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। नब्बे के दशक से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, जूनून, नाराज, अंगरक्षक आदि कई फिल्मों में अभिनय किया है। 

4 of 5
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
पूजा बेदी
पूजा बेदी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ टेलीविजन शो होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 1991 से 1995 तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने विष कन्या, आमिर खान के साथ जो जीता वही सिकंदर, लुटेरे आदि कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस समेत कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस के पांचवे सीजन में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। 
Devara Box Office Collection Day 14: 'देवरा' की सुस्त चाल बरकरार, 14वें दिन की महज इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपशिखा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @deepshikha.nagpal
दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा नागपाल को ज्यादातर दीपशिखा के नाम से जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन प्रोडक्शन में काम करती हैं। नब्बे के दशक में कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आईं दीपशिखा भी बिग बॉस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने बरसात, बेताज बादशाह, करण अर्जुन, कोयला आदि कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कानून, शक्तिमान, सुराग आदि कई टीवी शो मे भी काम किया है। बिग बॉस के आठवें सीजन में वह बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं।
Stree 2 Box Office Collection Day 57: ‘स्त्री 2’ का 600 करोड़ी बनने का सपना रह जाएगा अधूरा? जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें