Engineering Entrance Exam
- फोटो : सोशल मीडिया
Engineering Entrance Exam कहां-कब करें आवेदन?
जेईई मेन (JEE MAIN) के आधार पर मिलने वाले प्रवेश में ट्रिपल आईटी दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलुरु, एलएनएमआईटी जयपुर, थापर पटियाला, निरमा अहमदाबाद, जेपी नोएडा, डीटीयू, एनएसआईटी, धीरूभाई अंबानी, एमआईटी पुणे आदि कॉलेज शामिल है।
इसी तरह जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के आधार पर आईआईएसईआर, राजीव गांधी पेट्रोलियम, आईआईपी विशाखापट्टनम, आईआईएसटी त्रिवेंद्रम, आईआईएससी बैंगलुरु संस्थानों में प्रवेश मिलता है, इनमें बोर्ड पात्रता की बाध्यता लागू नहीं है। इन सभी संस्थानों के लिए विद्यार्थियों को अलग से आवेदन करना होगा। जिनकी आवेदन प्रक्रिया मई एवं जून में प्रारंभ होगी।