फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2023: 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म, नीट यूजी के लिए आवेदन शुरू; जानें पात्रता और प्रक्रिया

Tue, 07 Mar 2023 11:23 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2023 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से  NEET UG 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
NEET UG 2023 - फोटो : NTA
NEET UG 2023 Registration Begins: मेडिकल शिक्षा के लिए आकांक्षार्थी 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET UG) के लिए अधिूसचना जारी कर दी है।
इसी के साथ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से  NEET UG 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाने वाली है। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
NEET UG 2023 - फोटो : social media

NEET UG 2023 परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

NEET (UG) 2023 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
 

NEET UG 2023 के लिए पाठ्यक्रम

नीट यूजी 2023 पाठ्यक्रम में तीन विषय - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। NEET UG 2023 एंट्रेंस एग्जाम में 11वीं और 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषय होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
NEET Exam - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

NEET UG 2023 कैसे आवेदन करें?

नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीद है कि नीट यूजी 2023 परीक्षा नीट यूजी 2022 के समान पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2023 परीक्षा 720 अंकों की होगी।

 

4 of 5
NEET UG 2023 - फोटो : social media

NEET UG 2023 पंजीकरण के लिए कदम

  1. सबसे पहले उम्मीदवार नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट यूजी एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी और अपने संपर्क विवरण दर्ज करें।
  4. अपना फोटो ग्राफ, हस्ताक्षर और कक्षा 10वीं और 12वीं के दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. नीट यूजी 2023 परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म जमा करते हुए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  7. इसे भविष्य के उद्देश्यों के लिए सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NEET UG Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG 2023 के लिए आवेदन पंजीकरण शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1700/- रुपये
  • सामान्य EWS/ OBC-NCL* के लिए 1600/- रुपये
  • SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए 1000/- रुपये
  • भारत के बाहर परीक्षा केंद्र के लिए 9500/- रुपये
  • ध्यान दें- प्रसंस्करण शुल्क और सेवा एवं वस्तु कर (GST) का भुगतान, अभ्यर्थी द्वारा अलग से किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें