31 दिसंबर की मध्यरात्री को दुनियाभर में अलग-अलग जगह से नए साल के जश्न की तस्वीरें सामने आईं। लेकिन पूरी दुनिया ने उसी दिन नया वर्ष मनाया ऐसा नहीं है। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि वो कौन से देश हैं जहां एक जनवरी से नए साल की शुरुआत नहीं होती? उन देशों में नया साल कब मनाया जाता है? किसी और दिन नया साल मनाने के क्या कारण हैं?
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हिसाब से साल भर में करीब 58 दिन दुनिया के किसी न किसी देश में नया साल मन रहा होता है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया का कौन सा देश कब नया साल मनाता है।