नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। नाटा के पहले चरण की परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च, 2021 है। नाटा परीक्षा के पहले चरण के एडमिट कार्ड 06 अप्रैल, 2021 को जारी होंगे। परीक्षा 10 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले चरण का रिजल्ट 14 अप्रैल, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण यानी 12 जून, 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 मई, 2021 है। दूसरे चरण के एडमिट कार्ड 08 जून, 2021 को जारी होंगे। परीक्षा 12 जून, 2021 को आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण का रिजल्ट 16 जून, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 2000 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1500 रुपए है।