सीबीएसई कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स यानी भौतिकी को एक कठिन विषय माना जाता है, जिसमें अक्सर कई छात्र ज्यादा अंक पाने को लेकर आश्वस्त नहीं रहते हैं। लेकिन, यदि सही संसाधनों और तैयारी की रणनीति के साथ, छात्र भौतिकी यानी फिजिक्स विषय में भी शानदार अंक प्राप्त कर सकते हैं।
आज हम यहां कुछ ऐसे ही आसान स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिससे की छात्र अपने फिजिक्स पेपर के लिए अपनी तैयारी को अधिक बेहतर बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने हाल ही में अपने बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित करने का फैसला किया था।
इसके तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2021 के आखिरी सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, 50 फीसदी पाठ्यक्रम टर्म-1 में और शेष 50 फीसदी पाठ्यक्रम को टर्म- 2 में पूरा किए जाने की जानकारी दी थी। अधिसूचना के अनुसार, पहला टर्म नवंबर-दिसंबर में होगा, जबकि दूसरा टर्म मार्च-अप्रैल में होगा। नए पाठ्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई ने अलग-अलग विषयों का संशोधित सिलेबस भी जारी किया था। जिसे
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं।