फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई कक्षा 12वीं : टर्म एक की परीक्षा के दौरान फिजिक्स में ऐसे पाएं शानदार मार्क्स, पढ़ें ये टिप्स

Fri, 13 Aug 2021 06:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
CBSE 12th Board preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीएसई कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स यानी भौतिकी को एक कठिन विषय माना जाता है, जिसमें अक्सर कई छात्र ज्यादा अंक पाने को लेकर आश्वस्त नहीं रहते हैं। लेकिन, यदि सही संसाधनों और तैयारी की रणनीति के साथ, छात्र भौतिकी यानी फिजिक्स विषय में भी शानदार अंक प्राप्त कर सकते हैं।
आज हम यहां कुछ ऐसे ही आसान स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिससे की छात्र अपने फिजिक्स पेपर के लिए अपनी तैयारी को अधिक बेहतर बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने हाल ही में अपने बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित करने का फैसला किया था।
इसके तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2021 के आखिरी सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, 50 फीसदी पाठ्यक्रम टर्म-1 में और शेष 50 फीसदी पाठ्यक्रम को टर्म- 2 में पूरा किए जाने की जानकारी दी थी। अधिसूचना के अनुसार, पहला टर्म नवंबर-दिसंबर में होगा, जबकि दूसरा टर्म मार्च-अप्रैल में होगा। नए पाठ्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई ने अलग-अलग विषयों का संशोधित सिलेबस भी जारी किया था। जिसे यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं
 
विज्ञापन

2 of 6
CBSE - फोटो : social media
1. अपनी परीक्षा की रणनीति बनाना
फिजिक्स के पेपर को क्रैक करने के लिए सही परीक्षा रणनीति का होना जरूरी है। पहला कदम परीक्षा में विषयों के वेटेज का पता लगाना और अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान करना है। अपने कमजोर टॉपिक को समझना, आपको एक ओवरव्यू देगा कि आपको नए सिलेबस के अनुसार, कक्षा 12वीं फिजिक्स के लिए टर्म- 1 बोर्ड परीक्षा के लिए किन विषयों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। एक बार जब आप अपनी ताकत और कमजोरियों को अच्छे से समझ लेते हैं, तो निश्चित ही उनमें सुधार कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
चर्चा करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
2. हर प्रकार के प्रश्न का अभ्यास करें
आपको हर प्रकार के प्रश्न का उत्तर देने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है। एमसीक्यूज - आधारित प्रश्न वैचारिक समझ और अनुप्रयोग दोनों की परीक्षा ले सकते हैं। संशोधित मूल्यांकन योजना ने एमसीक्यू पर अधिक महत्व दिया है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ अपनी प्रॉब्लम - सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ाने का अभ्यास करें। 
 

4 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
3. अवधारणाओं की वैचारिक समझ जरूरी
फिजिक्स एक ऐसा विषय है जो वैचारिक समझ पर आधारित है। यदि आप कॉन्सेप्टचुअल अंडरस्टैंडिंग यानी अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझते हैं, तो आपके पास शानदार अंक प्राप्त करने का अवसर है। आपको बुनियादी बातों की अपनी समझ में पूरी तरह से शामिल होने की जरूरत है। परीक्षा से पहले एक त्वरित संशोधन के लिए सूत्रों, डेरिएवेशन और प्रयोगों की एक सूची को संभाल कर रखें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
4. न्यूमेरिकल क्रैक करने के लिए अभ्यास जरूरी
परीक्षा में न्यूमेरिकल क्वेश्चन क्रैक हल करने के लिए विशेष समय की आवश्यकता रहती है। सैद्धांतिक विषयों के अपने रिवीजन के अलावा न्यूमेरिकल क्रैक करने के लिए रोजाना कुछ समय अलग रखें। यदि आप न्यूमेरिकल प्रश्न जल्दी हल करने में सक्षम हैं, तो आप परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ ऐसा जल्दी एवं कम समय में कर सकते हैं। इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, भौतिकी के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करना चाहिए, जिससे आपको स्व-परीक्षण करने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परीक्षा नोट्स - फोटो : पिक्साबे
5. सेल्फ इवैल्यूएशन और असेसमेंट
सीबीएसई के फिजिक्स पेपर की तैयारी के लिए सेल्फ इवैल्यूएशन और लर्निंग बहुत महत्वपूर्ण है। आपको पता होना चाहिए कि कौन से टॉपिक कमजोर हैं और उनमें आपको अधिक समय और तैयारी की आवश्यकता है। सेल्फ इवैल्यूएशन और असेसमेंट इसमें मददगार साबित होगा। यह महत्वपूर्ण है कि छात्र परीक्षा की तैयारी में समय पर तैयारी के महत्व को पहचानें। भौतिकी परीक्षा एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें