11 साल की उम्र में जब बच्चे सपनों की दुनिया में कही खोए होते हैं, अनुष्का दीक्षित ने मेंसा आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल कर अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को पीछे छोड़ दिया है। कहने के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को सबसे ज्यादा होशियार माना जाता है पर इस भारतीय लड़की ने पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय में दी परीक्षा में केवल 40 मिनट में पूरी पीरियोडिक टेबल को याद किया और 162 अंक हासिल किए। बता दें, महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी 2 अंक ज्यादा प्राप्त किए हैं। जी हां, अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का आईक्यू स्कोर 160 था, यह रिकॉर्ड अनुष्का ने अब तोड़ दिया है। आइए अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इसके बारे में सब कुछ...