फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इन सरकारी स्कूलों में मनाया जा रहा है 'हैप्पीनेस उत्सव', देखें तस्वीरें

Wed, 17 Jul 2019 03:45 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस उत्सव - फोटो : Manish Sisodia Twitter
आजकल स्कूलों में शुरुआती कक्षाओं से ही बच्चों पर तनाव का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसे कम करने और बच्चों को खुशियों के सही मायने समझाने के लिए कई जगहों पर हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की जा रही है। पिछले साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी इसकी शुरुआत की गई थी। अब इस हैप्पीनेस करिकुलम का एक साल पूरा होने पर हैप्पीनेस उत्सव की शुरुआत की गई है। दिल्ली सरकार की पहल पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इन दिनों हैप्पीनेस उत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव 15 दिनों तक चलेगा। आगे देखें इस उत्सव की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
हैप्पीनेस उत्सव में पेंटिंग बनाती एक छात्रा - फोटो : Manish Sisodia Twitter
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस हैप्पीनेस उत्सव की शुरुआत मंगलवार, 16 जुलाई 2019 को हुई है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस उत्सव के पहले दिन की कई तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें हम आपको यहां दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

क्या होगा इस हैप्पीनेस उत्सव में 

3 of 6
हैप्पीनेस उत्सव में पेंटिंग के जरिए स्टूडेंट ने बताए उनकी खुशी के मायने - फोटो : Manish Sisodia Twitter
दिल्ली सरकार ने बताया है कि हैप्पीनेस उत्सव के तहत हर स्कूल में हर दिन शुरू के 50 मिनट इस उत्सव को समर्पित होंगे। इसमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। स्कूल की असेंबली और पहली क्लास के दौरान कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चे इस उत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

4 of 6
हैप्पीनेस उत्सव में बच्चों से मिलते मेघालय के शिक्षा मंत्री, साथ में हैं मनीष सिसोदिया - फोटो : Manish Sisodia Twitter
31 जुलाई 2019 तक चलने वाले इस हैप्पीनेस उत्सव में निदेशालय के कुल 1,031 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हर रोज इसमें अलग-अलग डिग्निटरीज, एल्युमिनी और पैरेंट्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्कूलों में नाटक, कविता पाठ, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्यों मना रहे हैं हैप्पीनेस उत्सव

5 of 6
हैप्पीनेस उत्सव में एक इवेंट में हिस्सा लेतीं छात्राएं - फोटो : Manish Sisodia Twitter
यह हैप्पीनेस उत्सव दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम के एक साल पूरा होने की खुशी में मनाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस करिकुलम ने इन सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर सकारात्मक असर डाला है।

क्या आपने देखी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ये तस्वीरें, जिन पर छिड़ा है विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस उत्सव - फोटो : Manish Sisodia Twitter
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि हर दिन लाखों बच्चे इस उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। ये उत्सव उन्हें अलग-अलग प्रक्रियाओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका दे रहा है।

...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एक्जाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें