फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education & Jobs Bulletin: यूपी पीसीएस परिणाम, बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर कुंजी... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Fri, 28 Feb 2025 09:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Education & Jobs Bulletin: 28 फरवरी को शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। शिक्षा के क्षेत्र से सीएसआईआर यूजीसी नेट, जेईई मेन और बिहार बोर्ड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं। इसके अलावा, सरकारी नौकरी से जुड़ी कई खबरें भी आईं।
 
विज्ञापन
1 of 10
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी 28 फरवरी की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
28 February Education & Jobs Bulletin: आज 28 फरवरी को बिहार बोर्ड ने आज इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। 27 फरवरी का एजुकेशन-जॉब्स बुलेटिन यहां देखें...
विज्ञापन

2 of 10
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की परीक्षा की उत्तर कुंजी

बिहार बोर्ड ने आज इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। छात्र आधिकारिक आपत्ति पोर्टल objection.biharboardonline.com. पर जाकर 5 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 5 मार्च की शाम 5 बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 10
CSIR UGC NET 2024 December - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

असम के एक केंद्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई

असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, असम में आज (28 फरवरी 2025) आयोजित होने वाली परीक्षा के शिफ्ट-1 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा की नई तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

4 of 10
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

खराब मौसम के चलते जम्मू और कश्मीर में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को खराब मौसम के मद्देनजर घाटी और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश छह दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आदेश के अनुसार, स्कूल अब 7 मार्च को फिर से खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार की मंत्री सकीना इटू ने एक्स पर आदेश साझा किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

5 of 10
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो आज बंद हो जाएगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय कोई गलती की है, वे अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर रात्रि 11:59 बजे तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 10
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के 87 फीसदी नतीजे जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के पांच विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल आयोग ने दो भागों में रिजल्ट बनाया, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग का परिणाम निकाला है, जबकि 13 प्रतिशत परिणाम न्यायालयीन निर्णय पर आधारित है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 10
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी हुआ

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 947 रिक्तियों के लिए 15,066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया गया था। इसके लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। परीक्षा में कुल 4,84,470 परीक्षार्थी शामिल हुए। पूरी खबर यहां पढ़ें...

8 of 10
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics

आईसीएसआई ने बताई जनवरी सत्र की सीए परीक्षा के नतीजे जारी करने की तारीख

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटर, फाउंडेशन जनवरी 2025 का रिजल्ट संभावित रूप से 4 मार्च को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान की ओर से नोटिस जारी कर साझा की गई है। उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और फाउंडेशन परीक्षा में कुल मिलाकर 55% और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

9 of 10
आईटी और मीडिया सेक्टर में काम करने वाले झेलते हैं सबसे अधिक तनाव: सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इन नौकरियों में कार्यस्थल पर तनाव सबसे अधिक

केरल युवा आयोग के अध्यक्ष एम. शजार ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट कल (गुरुवार) को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को प्रस्तुत की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि केरल में आईटी (84.3 प्रतिशत) और मीडिया (83.5 प्रतिशत) सेक्टर के कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सबसे अधिक तनाव का सामना करना पड़ता है। सर्वेक्षण के अनुसार, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 80.6 प्रतिशत कर्मचारियों और गिग अर्थव्यवस्था में कार्यरत 75.5 प्रतिशत कर्मचारियों ने भी कार्यस्थल पर तनाव की शिकायत की है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

10 of 10
SBI PO Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हुआ

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8, 16, 24 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। भर्ती अभियान का लक्ष्य 600 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें