आपने कई सरकारी दस्तावेजों पर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (Government Of NCT Of Delhi) लिखा हुआ देखा होगा। तब आपके मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि एनसीटी का मतलब आखिर है क्या? इसी तरह एक और शब्द है जो दिल्ली के साथ अक्सर लिया जाता है, वो है एनसीआर (NCR - National Capital Region)।
क्या आपको पता है कि एनसीआर क्या है? किन इलाकों को एनसीआर में शामिल किया गया है? किसी इलाके को एनसीआर में किस आधार पर शामिल किया जाता है? एनसीटी और एनसीआर में अंतर क्या है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।