CBSE Exam Pattern : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एक बार फिर से बोर्ड एग्जाम प्रक्रिया बदलने जा रहा है। सीबीएसई की ओर से एसबीई यानी (Single Board Exam) प्रक्रिया पुन: बहाल करने की तैयारी चल रही है। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सीबीएसई द्वारा इसे टीबीई (Term Based Exam) में बदल दिया गया था। अब फिर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्टों में सीबीएसई अधिकारियों के हवाले से इसकी संभावना जताई गई है।