फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी में आवेदन के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज, नहीं तो खारिज हो जाएगी एप्लीकेशन

Thu, 14 Apr 2022 05:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Documents Required For NEET Registration: उम्मीदवारों को नीट 2022 के लिए आवेदन हेतु neet.nta.nic.in पर पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, पोस्ट कार्ड साइज फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। स्कैन किए जाने वाले पोस्टकार्ड साइज फोटो 4x6 इंच होना चाहिए और फाइल साइज 10 kb से 200 kb के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
NEET UG Registration 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET UG Registration 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। देश भर के मेडिकल डिग्री कोर्सेज और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं की नीट यूजी परीक्षा को क्वालीफाई करना होता है। क्वालीफाई करने के बाद रैंक के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत करीब डेढ़ लाख छात्रों को सीट आवंटित की जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पंजीकरण छह मई तक ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी यहां बताई जा रही है। उम्मीदवारों को इन्हें दो से तीन सेट में तैयार रखना चाहिए। दस्तावेजों के अभाव में आवेदन खारिज किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
NEET 2022 - फोटो : Social Media

17 जुलाई को होना है नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2022 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करते वक्त अधिसूचना जारी कर बताया था कि बीएससी नर्सिंग और पशु चिकित्सा सहित अन्य चिकित्सा कार्यक्रमों जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस आदि में दाखिला लेने के इच्छुक स्नातक (यूजी) मेडिकल उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर आवेदन और पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को पेन और पेपर बेस्ड टेस्ट के तौर पर होगा। नीट प्रश्न- पत्र में 200 प्रश्न होंगे और यह 200 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। नीट 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। नीट परीक्षा देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

 

विज्ञापन

3 of 5
NTA NEET UG 2022 - फोटो : NTA

NEET Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. पासपोर्ट आकार के फोटो की स्कैन की गई कॉपी।
  2. फोटो साइज 10 kb और 200 kb के बीच होनी चाहिए। 
  3. आपके हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का आकार 4 kb और 30 kb के बीच होना चाहिए।
  4. इसके साथ ही पोस्ट कार्ड साइज फोटो।
  5. बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान। 
  6. यदि उम्मीदवार आरक्षित या ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो श्रेणी प्रमाण-पत्र।
  7. यदि उम्मीदवार ओसीआई कार्ड धारक, या विदेशी मूल से हो तो नागरिकता प्रमाण-पत्र।
  8. यदि उम्मीदवार दिव्यांग और अन्य शारीरिक तौर विकलांगता आदि से है तो पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र।
  9. आवेदक उम्मीदवार के कक्षा 10वीं पास होने का प्रमाण-पत्र या मार्क शीट।
  10. उम्मीदवार के कक्षा 12वीं पास होने का प्रमाण-पत्र या मार्क शीट या फिर तात्कालिक आधार पर परीक्षा का प्रवेश-पत्र।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

बिना मास्क के 80 फीसदी चेहरा दिखना जरूरी

नीट 2022 यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों को अपलोड करने की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार की हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर, पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर, बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान और श्रेणी प्रमाण- पत्र की स्कैन की गई डॉक्यूमेंट इमेज को बताए गए प्रारूप में अपलोड करना होगा। एनटीए ने अधिसूचना में कहा है कि हालिया तस्वीर कलर और ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड पर होनी चाहिए। तस्वीर में बिना मास्क के कान सहित 80 प्रतिशत चेहरा दिखाई देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NEET UG 2022 Update - फोटो : Social Media

PCS Photo: नीट के लिए पोस्ट कार्ड साइज फोटो

उम्मीदवारों को नीट 2022 के लिए आवेदन हेतु neet.nta.nic.in पर पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, पोस्ट कार्ड साइज फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। स्कैन किए जाने वाले पोस्टकार्ड साइज फोटो 4x6 इंच होना चाहिए और फाइल साइज 10 kb से 200 kb के बीच होनी चाहिए। एनटीए नीट की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नीट के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो भी स्पष्ट रूप से दिखने वाला होना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें