फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें

Fri, 09 Jun 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बस 5 घंटे बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे के बाद यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी सभी खास बातें। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार यूपी में हुए चुनाव के चलते परीक्षा के शुरू होने में देरी हुई थी और इसी वजह से इसके रिजल्ट आने में भी देरी हुई। यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें

2 of 5
इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं  हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें

3 of 5
यूपी के योगी सरकार ने हाईस्कूल की लड़कियों को खुशखबरी सुनाई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 10वीं कक्षा में पास होने वाली एक लाख लड़कियों को 10,000 रुपये देने की घोषणा की है। ये सही में एक अच्छी खबर है और ऐसा करने से यूपी के कई इलाकों में लड़कियों के स्कूल जाने को भी प्रेरणा मिलेगी। 

UP Board Result 2017 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें

4 of 5
इसके अलावा खबर है भी है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर नए सत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की किताबों की जगह NCERT (एनसीईआरटी) की किताबें ले लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी ये हैं खास बातें

5 of 5
वहीं रिजल्ट निकलने से पहले छात्र इन बातों का ख्याल जरूर रखें। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें