फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

Tue, 23 May 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Written by: शिवेन्दु शेखऱ
विज्ञापन
1 of 6
देश भर में अलग-अलग बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब रिजल्ट की घोषणाएं हो रही हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों के बोर्ड रिजल्ट सामने आ रहे हैं। इसके बाद छात्रों को सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि एडमिशन कहां लें। अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेने को इच्छुक छात्र अपने लिए सबसे बेहतर कॉलेज की तलाश में हैं। ऐसे में आज से हम आपकी मदद के लिए अलग-अलग कोर्स के आधार पर कौन-कौन से टॉप के कॉलेज हैं इसकी जानकारी देंगे जिससे छात्रों को भविष्य में दाखिले में आसानी हो सके।  

आज हम आर्टस से जुड़े देश के टॉप-5 कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं  जिनमें एडमिशन लेकर आप अपना करियर आगे ले जा सकते हैं।  

 
विज्ञापन

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

2 of 6
लेडी श्री राम
1. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लेडी श्री राम कॉलेज जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध है, सालों से आर्टस की पढ़ाई करने को इच्छुक छात्रों के लिए एक सपने की तरह रहा है।  लाल ईंटों से बनी यह भव्य मनमोहक इमारत को सिर्फ देखने में ही सुकून नहीं है बल्कि यहां दाखिला मिल जाना किसी सपने के सच होने की तरह है। वैसे तो कॉलेज में कई तरह के कोर्स का संचालन किया जाता है लेकिन मुख्य रूप से इंग्लिश, जर्नलिज्म, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, संस्कृत, हिंदी और सायकॉलोजी मुख्य हैं। साल 2016 की यूपीएससी सिविल सर्विसेस टॉपर टीना डाबी भी इसी कॉलेज की पढ़ी हुई हैं।  

कॉलेज में दाखिला दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसिजर के आधार पर दिया जाता है। 

(नोट- यहां सिर्फ छात्राओं को ही दाखिला दिया जाता है) 

कॉलेज का पता है- लाजपत नगर-IV, नई दिल्ली- 110024, इंडिया, फोन- +91-11-26434459, 45494949 

संबंधित वेबसाइट का पता है- http://lsr.edu.in
विज्ञापन

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

3 of 6
लोयोला कॉलेज
2. लोयोला कॉलेज, चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित लोयोला कॉलेज एक कैथोलिक माइनोरिटी संस्थान है जिसकी स्थापना सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा सन् 1925 में की गई थी।  पहले यह मद्रास यूनिवर्सिटी से संबद्ध हो कर चलता था लेकिन 1978 के बाद इसे ऑटोनोमी मिल गई। पिछले कई सालों से अपने बेहतरीन परफॉरमेंस की वजह से अलग-अलग सर्वे में टॉप में जगह बनाने में कामयाब रहा है। 

कॉलेज के अंदर छात्रों के लिए 1 लाख से ज्यादा किताबों वाली लाइब्रेरी के अलावे डिजीटल लाइब्रेरी की सुविधा भी है। वैसे तो वहां साइंस और लैंग्वेज सहित अन्य कई कोर्सज की भी पढ़ाई होती है। आर्टस में हिस्ट्री, फिलोसोफी सहित सोशियोलॉजी और सोशल वर्क मुख्य हैं। 

कॉलेज का पता है- स्टर्लिंग रोड, नियर नुंगामबक्कम रेलवे स्टेशन, नुंगामबक्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600034 

संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.loyolacollege.edu/

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

4 of 6
सेंट स्टीफेंस - फोटो : Source
3. सेंट स्टीफेंस कॉलेजः दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बसा सेंट स्टीफेंस कॉलेज डीयू के सबसे नामचीन कॉलेजों में से एक है। कॉलेज की स्टेटस का आलम ये है कि वहां के छात्र खुद को गर्व से 'वी आर स्टेफेनियन' कह कर बुलाते हैं। वैसे तो कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध है लेकिन कॉलेज की ऑटोनोमी की लड़ाई चल रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंदर सबसे खुले विचारों वाले कॉलेज में स्टीफंस का नाम सबसे ऊपर आता है। इसके अलावे नॉर्थ कैंपस के अंदर कॉलेज का परिसर अपने आप में अलहदा और बेहद ही खूबसूरत है। दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला नियम लागू होते है। 

कॉलेज में कई तरह के कोर्सेज संचालित किए जाते हैं। जिनमें आर्टस के लिए मुख्य हैं इंग्लिश, हिस्ट्री, फिलोसोफी, संस्कृत। इसके अलावे एक कोर्स बीए प्रोग्राम का भी संचालित किया जाता है।  

कॉलेज का पता है- यनिवर्सिटी एनक्लेव, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली-110007 

संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.ststephens.edu/
विज्ञापन

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

5 of 6
सेंट जेवियर्स/सांकेतिक
4. सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबईः जेवियर्स एजुकेशन सोसाईटी द्वारा संचालित सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई एक ऑटोनोमस कॉलेज है। इसके अंदर अलग-अलग कई तरह के कोरस संचालित किए जाते हैं। जिनमें आर्टस से जुड़ा एंसिएंट इंडियन कल्चर से लेकर इंग्लिश, फ्रेंच, हिस्ट्री और जियोलॉजी के अलावे मीडिया और जर्नलिज्म के कोर्स संचालित किए जाते हैं। 

कॉलेज का पता है- 05, महापालिका मार्ग, मुंबई, महाराष्ट्र-400001 

संबंधित वेबसाइटः http://xaviers.edu/main/
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट्स में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए ये हैं देंश के 5 टॉप कॉलेज

6 of 6
मिरांडा हाउस - फोटो : Source
5. मिरांडा हाउस दिल्लीः इससे पहले मिरांडा हाउस के बारे में आगे बात करें। आपको बता दें मिरांडा हाउस भी लेडी श्रीराम कॉलेज की ही तरह एक महिला कॉलेज है जो दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलियेटेड है। लेकिन इसकी सबसे खास बात अगर जाननी हो तो कभी यहां की एलुमनाई लिस्ट जरूर चेक कर लें। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी। तब के यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सर मॉरिस ग्वेयर ने इसकी स्थापना की थी और लेडी एडविना माउंटबेटन ने इसका फाउंडेशन स्टोन रखा था। यह परिसर भी दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। कॉलेज की लड़कियों से आप बैठ कर किसी मुद्दे पर बात करें तब शायद आपको अंदाजा हो कि इस कॉलेज में पढ़ना कितना खुशनुमा हो सकता है। 

यहां छात्राओं को कपड़े पहनने की कोई बंदिश नहीं है, विचारों को लेकर कोई बंदिश नही है। छात्राएं जैसा चाहें वैसा रहें और खुद को करियर की उंचाई पर ले जाएं इसकी आजादी उन्हें हैं। कॉलेज में दाखिले के  लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का दाखिला नियम लागू होगा। 

कॉलेज का पता है- मिरांडा हाउस, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, दिल्ली- 110007 

संबंधित वेबसाइट का पता- http://www.mirandahouse.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें