फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार बनना चाहते हैं तो चुनें ये संस्थान, बेहतर करियर की संभावनाएं

Mon, 26 Dec 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आजकल बच्चे इंजीनियरिंग, बैंकिंग और मेडिकल फील्ड के अलावा और जगह भी रुख कर रहे हैं। पत्रकारिता भी इसी में से एक है। पत्रकारिता के जूनून और ग्लैमर से आज कोई भी नहीं बच पाया है। काफी बच्चे बारहवीं या बैचलर्स के बाद पत्रकारिता को करियर बना रहे हैं। अगर आप भी बनना चाहते हैं पत्रकार, तो लीजिए इन कॉलेज में एडमिशन
विज्ञापन

2 of 7
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

माखनलाल भारत में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन का कोर्स देने वाली पहली यूनिलर्सिटी थी। इसका मेन कैंपस भोपाल में है। माखनलाल पत्रकारिता में बैचलर्स और मास्टर्स दोनों देता है।

वेबसाइट- http://www.mcu.ac.in/
विज्ञापन

3 of 7
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) पत्रकारिता के लिए लोगों की पहली पसंद है। यह स्टूडेंट्स को एक साल का पीजी डिप्लोमा अलग-अलग भाषा में देता है। आईआईएमसी ने देश को नीलम शर्मा, वर्तिका नंदा, रविश कुमार, निलेश मिश्रा, निधी राजदान और दीपक चौरसिया जैसे कई जाने-माने पत्रकार दिए हैं।

वेबसाइट- http://www.iimc.nic.in/

4 of 7
एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म

अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए सभी बच्चे चेन्नई के एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म को तरजीह देते हैं। एसीजे की स्थापना 1994 में हुई थी और तभी से यह हर साल पत्रकारिता के लिए बच्चों को तैयार कर रहा है। एक साल के पीजी डिप्लोमा के साथ यह प्रतिभाशाली छात्रों को अमेरिका के कार्डिफ यूनिवर्सिटी से एमए भी देता है।

वेबसाइट- http://www.asianmedia.org/
विज्ञापन

5 of 7
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया का पत्रकारिता में बड़ा योगदान रहा है। जामिया मास कम्युनिकेशन में बैचलर्स, मास्टर्स और पीजी डिप्लोमा देता है। एनडीटीवी की बरखा दत्त और आजतक की अंजना ओम कश्यप ने यहीं से पढ़ाई की है।

वेबसाइट- http://jmi.ac.in/
विज्ञापन

6 of 7
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन

फिल्म जगत व पत्रकारिता में आने वाले छात्रों के लिए जेवियर में कई कोर्स हैं। जर्नलिज्म, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग और फिल्म प्रोडक्शन में जेवियर एक साल का पीजी डिप्लोमा देता है।

वेबसाइट- http://www.xaviercomm.org/
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन

सिम्बायोसिस भारत के सबसे अच्छे कॉलेज में से एक है। यह पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के साथ मीडिया में एमबीए भी देता है।

वेबसाइट- http://www.simc.edu/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें