सोनू सूद,बॉलीवुड अभिनेता
- फोटो : Twitter
अभिनेता सोनू सूद ने किया समर्थन
वहीं, अपने सामाजिक सेवाकार्यों के लिए चर्चित बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों का समर्थन किया है। सूद ने भी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की भयावह स्थिति के बीच बोर्ड परीक्षाओं को टालने और रद्द करने की वकालत की है। हैशटेग #cancelboardexam2021 के साथ वीडियो ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, एक दिन में एक लाख से ज्यादा तक बढ़ रहे मामलों की संख्या के बीच परीक्षाएं कराना अनुचित है।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षा के लिए यह सही समय है। मैं चाहूंगा कि हर कोई आगे आए और इन छात्रों का समर्थन करे, ताकि वह सुरक्षित रह सकें, शुभकामनाएं। सूद ने वीडियो में कहा, सऊदी अरब और मैक्सिको जैसे अन्य देशों ने कोरोना के बहुत कम मामले होने के बावजूद परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। फिर भी, हम परीक्षा करवाने की सोच रहे हैं, जो अनुचित है।