विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सूबे के कई परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा की व्यावहारिक परीक्षाएं 4 और 5 मार्च को आयोजित की जा चुकी हैं। इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने पहले ही एचएस प्रथम वर्ष की परीक्षा को भी स्थगित करने की घोषणा की थी। ये परीक्षा 4 मई से शुरू होने वाली थी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगभग सभी राज्य बोर्डों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षा को रद्द और बारहवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, आईसीएसई बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है।