बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धारा (365, 376डी, 354, 354बी, 109, 323, 342, 355, 506, 509,120बी और 34) में मामला दर्ज किया गया है। इसमें अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, शारीरिक छेड़छाड़, अपराध के लिए उकसाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का प्रयोग, अपराध षडयंत्र और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच के बाद मामले में और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।