फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म: 150 सीसीटीवी खंगाले, 100 जगह मारे छापे और 400 लोगों से की पूछताछ, 10 दिन में पकड़ा गया मां को मौत की नींद सुलाने वाला बेटा

Fri, 10 Sep 2021 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुंडका इलाके में आदतों में सुधार लाने के लिए कहने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपनी मां की हत्या करने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी पर पहले से उगाही का एक मामला चल रहा है। घरेलू विवाद की वजह से पत्नी भी आरोपी से अलग अपने मायके में रह रही थी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया की आरोपी की पहचान मुंडका निवासी सैनी चौपाल, मुड़का निवासी संदीप के रूप में हुई है। एक सितंबर की रात पुलिस को मुंडका में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के गले में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से एक खिलौने वाली पिस्टल मिली। महिला की पहचान रोशनी के रूप में हुई। पता चला की उसे उसके बेटे ने गोली मारी है। बेटा शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद की वजह से उसकी पत्नी आरोपी से अलग रहती है। वह अपनी बेटी और मां के साथ रहता था। 6 सितंबर को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 400 लोगों से पूछताछ की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 150 जगहों पर दबिश दी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सात सितंबर की देर रात आरोपी के इलाके में आने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद उसे शराब पीने की लत लग गई। जिसकी वजह से पारिवारिक कलह होने लगा। उसकी मां लगातार आदत सुधारने के लिए कहती थी, जिसको लेकर अकसर उसका मां से झगड़ा हो जाता था। घटना वाली रात में मां से कहासुनी होने पर उसने घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें